कल्पसूत्र हमें आत्मा के क्षेत्र में स्पेशलिस्ट बनाने का कार्य करता है गुणरंजना श्री जी
रामगंजमंडी

शहर के बाजार नंबर 3 में श्री जैन श्वेतांबर मंदिर में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें सुबह साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज श्री की प्रेरणा से भक्तामर पाठ कर स्नात्र पूजन किया गया। मंगल प्रवचन के क्रम में साध्वी श्री ने कहा की कल्पसूत्र हमें आत्मा के क्षेत्र में स्पेशलिस्ट बनाने का कार्य करता है।

प्रमाद और मूर्छा को हटाने का कार्य पर्यूषण पर्व करता है। दूसरो की दुनिया के सपने देखने वाला हमेशा दुखी रहता है। उन्होंने कहा त्यागी और बैरागी की शरण में रहने वाले का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। नियमों का पालन करने की वजह से जैन साधु साध्वी को सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने ध्यान इंगित करते हुए कहा अहंकारी रूपी झंडे को जितना ऊपर लेकर चलोगे, इतना कष्ट होगा। साध्वी जी ने कहा वचन, काया, और वाणी से आदमी की पहचान होती है। प्रवचन और सत्संग सुनना आसान है, पर जीवन में उन्हें उतारना मुश्किल है। मोबाइल पर फिल्मी गाने और अपने और मिलने वालों के सेर सपाटे के फोटो लाइक और शेयर करने की जगह जिनवाणी जिनशासन और परमात्मा के फोटो लाइक और शेयर करनी चाहिए। भगवान महावीर ने कभी किसी को दुख और कष्ट नहीं दिए। वरन जितने भी कष्ट आए खुद ने सहन किये। उन्होंने पानी का उपयोग कम से कम करने की सीख दी। एवम दृष्टि को नीची करके चलने की सीख प्रदान की। जिनशासन और जिन आसन को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सभी की है।प्रवचन में से प्रश्न-उत्तर हुए साथ ही संघ पूजा हुई।
दोपहर में मंदिर में नवपद पूजन का आयोजन हुआ मंदिर में भगवान आदिनाथ भगवान पार्श्वनाथ भगवान महावीर स्वामी एवं चारों दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं की सुंदर आंगी सजाई गई। रात्रि में भजन संध्या एवं भक्ति का आयोजन हुआ जानकारी देते हुए राजकुमार पारख ने बताया रविवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी
