श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन परम पूज्य श्रमणी आर्यिका अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगलमय सानिध्य मे मना -बाल गोपाल दिवस

धर्म

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन परम पूज्य श्रमणी आर्यिका अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगलमय सानिध्य मे मना -बाल गोपाल दिवस

आगरा
शुकवार को कमला नगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर आचार्य विद्यासागर सन्त निलय, डी ब्लॉक आगरा में परम पूज्य श्रमणी आर्यिका श्री 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री क्रष्ण बाल रूप व नेमी राजुल चरित्र की रूप सज्जा हुई वहीं नेमी-राजुल पर संवाद हुये इस अवसर पर बोलते हुये माताजी ने बच्चो को शाकाहारी होने के प्रण दिलाया और जिन होटलो मे मांसाहारी भोजन पकता हो वहां कभी भी भोजन न करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को प्रात: काल उठ सबसे पहले अपने माता पिता के चरण स्पर्श करने चाहीये! माता पिताओं से भी उन्होने बच्चो के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का संकल्प दिलाया हर घर मे कम से कम दिन मे एक बार पूरा परिवार एक साथ भोजन करने को कहा। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह देते हुये कहा कि शिक्षा वही अच्छी है जहां संस्कार हैं| संस्कार विहीन शिक्षा और संस्कार विहीन माता पिता पूरी पीढ़ी को गर्त मे ले जा रहे हैं| शुभम जैन ने बताया की इस कार्यक्रम मे शशि जैन के संयोजन मे मोतीकटरा पाठशाला के बच्चे पधारे| ट्रान्स यमुना की पाठशाला व कमलानगर के बच्चे व अभिभावक पधारे| इस अवसर पर सभी छोटे-छोटे बच्चो को अर्हंश्री पावन वर्षायोग समिति की ओर से अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जैन,मनोज बांकलीवाल, के द्वारा सम्मानित किया गया| इस अवसर पर अनिल रईस, अनिल जैन,नरेश लुहाडिया, हरिश्चन्द्र जैन,सुभाष जैन,अंकेश जैन,समकित जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,रश्मि गोयल,समस्त स्थानीय जैन समाज मौजूद रहा|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *