अनेकता में एकता की प्रस्तुति के साथ शान्तिनाथ महिला मंडल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
रामगंज मंडी

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल रामगंजमंडी द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शांतिनाथ महिला मंडल द्वारा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया।

जिसमे भारतमाता बनाई गई व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रतिरूप मनाया गया व इस कड़ी में सभी सदस्यों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व राष्ट्र गान गाया गया। व राष्ट्रगान कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। महिला सदस्यों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। वातावरण देश भक्ति से ओतप्रोत रहा।

इस आयोजन आयोजन के क्रम में अनेकता में एकता की नाटिका की प्रस्तुति दी गयी। जिसने सभी का ध्यान अपनी और किया।

जिसमे भारत माता की प्रतिकृति को बनाया गया।भारत माता की आरती की गई। देशभक्ति के गीतों के साथ विविधता में एकता नाटिका की अनुपम प्रस्तुति दी गयी। जो विभिन्न धर्म मजहब को एक साथ परिलक्षित करते हुए विविधता में एकता भारत की विशेषता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर गई।आयोजन का कुशल संचालन साधना पहाड़िया द्वारा किया गया।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
