गुजरात ईडर से आये अहिंसा पदयात्रियों का निवाई मे राजस्थानी परम्परा अनुसार किया स्वागत

धर्म

गुजरात ईडर से आये अहिंसा पदयात्रियों का निवाई मे राजस्थानी परम्परा अनुसार किया स्वागत
विश्व कल्याण के लिए आई अहिंसा पदयात्रा का बिचला मंदिर कमेटी ने किया अभिनन्दन
————————
निवाई 24 दिसंबर श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल सरावगी समाज के तत्वावधान में बिचला जैन मंदिर कमेटी द्वारा शुक्रवार को ईडर गुजरात से आये पदमपुरा पदयात्री का शांतिनाथ भवन पर भव्य स्वागत किया गया।
पदयात्री कल्पेश शाह ऋषभ दोशी मिलेश दोशी एवं कल्पेश जैन शाह का खण्डेलवाल सरावगी समाज व बिचला मंदिर कमेटी के मंत्री शिखर चन्द काला मुलचन्द पाण्डया सहमंत्री राकेश संघी प्रवक्ता विमल जौला मनोज पाटनी पवन टौंग्या रमेश संघी त्रिलोक चन्द पाण्डया दिनेश लुहाडिया पुनीत लुहाडिया ने सभी पदयात्रियों का अहिंसामयी दुपट्टा माला तिलक साफा व प्रतीक चिन्ह के रूप में भगवान सुपाश्व॔नाथ की तस्वीर भेंटकर राजस्थानी परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत किया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि सभी पदयात्री विश्व शांति की कामना का संकल्प लेकर पदयात्रा को पदमपुरा अहिंसा पदयात्रा नाम देकर 11 दिसंबर को ईडर गुजरात से रवाना हुए।पदयात्रा ईडर से कडियादरा , विजयनगर ,छाणी खेखडा , केसरियाजी ,सालेड़ा ,पांडूदा , भिण्डर ,सलुम्बर ,चवलेश्वर पार्श्वनाथ ,जहाजपुर देवली टोंक होते हुए करीब 14 दिन मे 578 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शुक्रवार की सुबह निवाई पहुंचे। जहां सभी यात्रियों ने बिचला जैन मंदिर पहुंचकर भगवान शांतिनाथ व सुपाश्व॔नाथ के समक्ष श्री फल चढ़ाकर शांतिधारा की एवं कलशाभिषेक करके विश्व कल्याण हेतु शांति की कामना की। जौंला व संधी ने बताया कि सभी पदयात्री 26 दिसंबर रविवार को पदमपुरा पहुंचकर शांति विधान की रचना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *