हमने कर दिखाया’: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके

देश

हमने कर दिखाया’: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा पीएम मोदी को इस्तीफा भेजे जाने की खबरों के बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे छात्रों और अपने आंदोलन की बड़ी जीत बताया है

नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच बड़ा मोड़ आया है। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजे जाने का पत्र सामने आने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए दीपके ने समर्थकों से कहा, “हमने यह कर दिखाया है, धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।”

जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर डटे प्रदर्शनकारियों और छात्रों के लिए इस घटनाक्रम को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *