शिखर कलश, ध्वजारोहण एवं हवन के साथ हुआ महोत्सव का समापन -नई वेदी में विराजे 800 वर्ष प्राचीन भगवान महावीर

धर्म

शिखर कलश, ध्वजारोहण एवं हवन के साथ हुआ महोत्सव का समापन -नई वेदी में विराजे 800 वर्ष प्राचीन भगवान महावीर
कोटा, 25 मई। शहर के टिपटा में नव निर्मित श्री महावीर जिनालय में रविवार को नवीन वेदियों पर भगवान को विराजमान किया गया ।महामंत्री राजमल हरसौरा ने बताया की 23 मई से प्रारंभ श्री मज्जिनेंद्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के त्रिदिवसीय आयोजन का रविवार को समापन हुआ।प्रातः 6 बजे नित्य अभिषेक शांतिधारा विधि के बाद पूर्व नियोजित पुण्यार्जकों द्वारा विधि पूर्वक भगवान को वेदी पर विराजमान करने की क्रिया की गई ।

 

 

 

सर्वप्रथम सौधर्म इंद्र श्री सोभागमल मालूजी परिवार द्वारा भगवान महावीर की मूंगावर्णी 51″ प्रतिमा को कमलासन पर विराजमान किया तत्पश्चात 400 से 800 वर्ष प्राचीन कुल 36 प्राचीन जिनबिम्बो को समाज श्रेष्ठियो द्वारा निर्मित 5 वेदियों में स्थापित कमलों पर विराजमान किया गया।


 

इसी अवसर पर सभी वेदिकाओ में अष्ट मंगल द्रव्यों सहित भामंडल, छत्र एवं चंवर भी स्थापित किए गए ।तत्पश्चात निर्मित विशाल शिखरों पर धातु कलश एवं ध्वजा की स्थापना की गई । अंत में विश्व शांति की कामना से हवन में आहुतियां देकर पूजन विधि को पूर्णता दी गई ।

 

महोत्सव के संयोजक नवीन दोराया ने बताया की हाड़ौती में बघेरवाल समाज का यह सबसे प्राचीन जिनालय रहा तथा कालांतर प्रभाव से मंदिर के पुनर्निर्माण की आवश्यकता महसूस करते हुए इसका निर्माण सभी समाज जनों के पूर्ण सहयोग से हुआ । इस मंदिर में विराजित प्रत्येक जिनबिम्ब पर उत्कीर्ण प्रशस्ति में कही न कही समाज के सभी गोत्रों के नाम वर्णित है यही कारण है की इस आयोजन में स्थानीय निवासियों के अलावा बाहर के समाज जनों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया ।सह संयोजक मनोज मालूजी व भानू बोरखंड्या ने बताया की समापन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बघेरवाल समाज गौरव भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन एवं कोटा सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम बडला, मनोज जैसवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अध्यक्ष प्रकाश मालूजी द्वारा राजकुमार बगड़ा, जम्बु बगड़ा, विकास बाबरिया, विनोद सेठिया, अनिल दोराया, धीरज मालूजी, लालचंद धानोप्या, नरेश सुरलाया, ललित हरसौरा, मनोज बगड़ा सहित पूरी आयोजन कमेटी का आभार प्रदर्शित किया गया ।

राकेश जैन ‘चपलमन’
राकेश जैन चपलमन 9829097464 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *