कुण्डलपुर आने की मेरे मन मे लालसा थी आज कुंडलपुर के बडे बाबा के दर्शन हुए राज्यपाल मंगूभाई

धर्म

कुण्डलपुर आने की मेरे मन मे लालसा थी आज कुंडलपुर के बडे बाबा के दर्शन हुए राज्यपाल मंगूभाई

कुण्डलपुर

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई कुण्डलपुर के बडे बाबा के दर्शन हेतु कुण्डलपुर आए जब वह बडे बाबा के परिसर मे पहचे तो शुद्ध धोती दुप्पटा पहनकर कर बडे बाबा की पूजा अर्चना की मंगल आरती की साथ ही वहा चांदी का छत्र भी समर्पित किया उन्होने बडे बाबा के समक्ष्य प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की उन्होने वहा हो रही नक्काशी का अवलोकन किया साथ ही तारीफ भी की यह भी कहा यह जिनालय विश्व का सबसे बड़ा जिनालय बन गया है कुण्डलपुर आने की मेरे मन मे लालसा थी आज कुंडलपुर के बडे बाबा के दर्शन हुए उन्होने गर्भगृह से बाहर आने पर मोजुद श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर  अभिवादन किया। इसके उपरांत  मंदिर परिसर में एक  कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बड़े बाबा की प्रतिमा एवं पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयंत मलैया, डॉ. सुधा मलैया, शिवचरण पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *