छोटी सी बात दिल को छू जाए तो जिंदगी के रास्ते बदल देती है। आचार्य श्री सुनील सागर महाराज

धर्म

छोटी सी बात दिल को छू जाए तो जिंदगी के रास्ते बदल देती है। आचार्य श्री सुनील सागर महाराज
किशनगढ़
सन्मति समवशरण में राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपने प्रवचन में कहा कि छोटी सी बात दिल को छू जाए तो रास्ते बदल देती है।

 

 

महाराज श्री ने कहा कि प्रतिदिन छोटी-छोटी बातों से जीवन को बदलने का प्रयास करें। जिनवाणी छोटे-छोटे सूत्रों से जिंदगी को बदलने की तासीर रखती है। उन्होंने कहा कि जिंदगी एक खेल है, जिंदगी के पिच पर अकेले ही खेलना है, और आउट करने के लिए अनेक लोग हैं। इसीलिए सावधानी पूर्वक खेलने पर ही सफलता मिलेगी। 

 

 

उन्होंने कहा कि परिवार को जीतने के लिए विनम्र रहना पड़ेगा। कर्मों पर विजय प्राप्त करने वाला ही आत्मा से परमात्मा बनता है। अपनी माटी के प्रति प्रेम, देश के प्रति श्रद्धा, तथा देश, धर्म, समाज की प्रति समर्पण की भावना रखनी चाहिए। इंसान अपने धर्म के मूल सिद्धांत को समझकर उस पर अमल करें तो संसार में हिंसा व पाप समाप्त हो जाएगा।

महाराज श्री ने आगे कहा की पड़ोसी से सदैव संबंध अच्छे रखना चाहिए क्योंकि पड़ोसी ही आपकी छवि को अच्छी व बुरी बताते है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *