आचार्य श्री 108आर्जवसागर महाराज का वर्षायोग 2023 हेतु अशोकनगर नगर में हुआ भव्य मंगल आगमन हुईं भव्य आगवानी
अशोकनगर
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से आचार्यश्री आर्जव सागर महाराज संघ का नगर में प्रवेश हुआ। भक्तो का सैलाब अपार नजर आ रहा था, पंचरंगा ध्वज लहरा रहे थे।
जगह जगह आचार्यश्री ससंघ की भक्तों ने पाद प्रक्षालन कर आरती की एवम मंगल आशीष लिया।यह शोभायात्रा सुभाष गंज मैदान में आकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई।धर्मसभा में सर्वप्रथम मंगलाचरण सलोनी उमेश सिघई ने किया।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा की सोलह कारण पर्व में व्रत करके अपने पुण्य को बढ़ाने पर जोर दिया । उन्होंने सोलह कारण विधान के विषय में कहा कि यह महामंडल विधान हमारे पुण्य में वृद्धि का कारक होता है। उन्होंने पुण्य को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि पुण्य को नहीं बढ़ाया तो पुण्य खत्म हो जाएगा

साधु उपदेश देकर आपके ज्ञान को बढ़ाता है ज्ञान ही जीवन का बहुत बड़ा साधन है। सीख देते हुए कहा कि ऐसे लोगों से मैत्री करें जिसके द्वारा रागद्वेष नष्ट हो जाए। ज्ञानी से ज्ञानी मिलने पर धर्म की दो दो बाते हो सकती है अपने जीवन को अच्छा वनाने की कला सीखें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
