रामगंजमंडी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप को सर्वोत्तम धार्मिक गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम ग्रुप से सम्मानित किया गया
रामगंजमंडी
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप का राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन में सम्पन्न हुआ जिसमे रामगंजमंडी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन में 40 सदस्य की उपस्थिति रही वहां सबसे पहले सभी सदस्यों का तिलक एवं माल्यार्पण कर भाव भरा स्वागत किया गया। प्रथम अधिवेशन सत्र में सभी सदस्यों को किट प्रदान किया गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में सबसे पहले तपोभुमि में सामुहिक पूजन उसके बाद जैन सोशल के 27 वां अधिवेशन समारोह के 27 साल पूर्ण होने पर 27झण्डो के एक साथ झंडारोहण हुआ उसमें रामगंजमंडी ग्रुप भी शामिल हुआ उसके बाद मुख्य आकर्षण बैनर प्रजेंटेशन कार्यक्रम था जिसमें 100 से भी अधिक पुरे देश से आए ग्रुपो ने भाग लिया। उसमें रामगंजमंडी ग्रुप द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी बचाओ अभियान पर अभिनय किया उसमें ग्रुप के सभी पुरुष महिला एवं बच्चों ने हाथ में तख्तियां एवं झण्डे लेकर मंच पर शिखर जी बचाओ कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसने सभी का मन मोहा। वही वर्ष भर में जो भारतवर्ष की समस्त सोशल ग्रुप की गतिविधियां रही दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी को सर्वोत्तम गतिविधिया रही। एवं सर्वोत्तम गुप की शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सूचना के बाद रामगंज मंडी में हर्ष की लहर दौड़ गई वह उन्हें शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा।
इन्होंने लिया भाग

इस आयोजन में जिसमे रामगंजमंडी जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष

प्रदीप – रेखा शाह, सचिव राजीव – मनीषा बाकलीवाल, सास्कृतिक मन्त्री मनीष- पूजा सिंघल, कोषाध्यक्ष सुनील – अमिता सुरलाया, ग्रुप सदस्य देवेंद्र – तारा गर्ग, सुरेंद्र – शिखा टोंगिया, हेमंत- मेघा चेलावत, अंकित – माही चेलावत, मयंक- स्वाति चेलावत, सतीश – किरण सिंघल, सहित बच्चो ने भी भाग लिया,
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
