मधुबन में गूंजा , प्लास्टिक मुक्त मधुबन का नारा
पारसनाथ
पावन पुनीत तीर्थ पारसनाथ मधुबन को साफ-सुथरा व स्वच्छ करने हेतु प्रशासन के अधिकारी संस्थाओ के साथ जुड़कर कार्य कर रह हैं।
जानकारी के अनुसार पारसनाथ पर्वत के वंदना के मार्ग से लेकर ऊपर मंदिर तक मजदूरों द्वारा सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
वही रविवार कोमधुबन मुख्य मार्ग में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। मार्च में मुख्य रूपसे एसडीएम प्रेम लता मुर्मू, एसडीपीओ मनोजकुमार, अंचलाधिकारी पीरटांड़ विनय प्रकाश तिगा, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में सुरक्षाबल शामिल थे।
वही महाराष्ट्र से पारसनाथ मधुबन तीर्थयात्रा हेतु आये लगभग 300 भक्तो के समूह ने रविवार को मधुबन में भव्य मार्च निकाला गया। यह मार्चस्लोगन माध्यम से नशा न करने व प्लास्टिक मुक्तबीमधुबन का नारा दे रहा। साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
जानकारी
आपको बता दे तीर्थयात्री समूह स्वयंसेवी संस्था सन्मति संस्कार मंच पिछले 16 वर्षों से शिखरजी आकर स्वच्छता को लेकर बढ़चढ़ कर कार्य करती आ रही है। आपको बता दे मधुबन पारसनाथ में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक करने में सन्मति संस्कार मंच के यात्रियोंका अहम योगदान है।
इतना ही नही मंच के पदाधिकारी प्रतिवर्ष नशा मुक्ति बेटी बचाओ सफाई अभियानसमेत पारसनाथ मधुबन के आस पास गांवमें जाकर बच्चों के बीच जाती है व पढ़ने-लिखने की

सामग्री से लेकर कपड़े आदि का वितरण करते हैं।
इसी मुहिम के तहत रविवार को सन्मति संस्कार मंच की
ओर से आयोजित शोभायात्रा में तीर्थयात्रियों ने कतारबद्ध होकर मधुबन मुख्य मार्ग में घूमकर जागरूकता अभियान चलाया।
यह अभियान पर्वत की तलहटी से शुरू हुआ। इसके बाद
मधुबन मुख्य बाजार में दोनों और लगे दुकानदारों को अतिक्रमण न करने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपने अपने दुकान के पास कूड़ा दानबीरखने की नसीहत दी गयी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
