पिड़ावा समाज की भक्ति त्रिलोकीनाथ प्रभु के प्रति निष्ठा, सामाजिक सदभाव व एकता का जीता जागता उदाहरण है” महावीर कमलध्वज अध्यक्ष जैसवाल जैन समाज कोटा की कलम से

धर्म

पिड़ावा समाज की भक्ति त्रिलोकीनाथ प्रभु के प्रति निष्ठा, सामाजिक सदभाव व एकता का जीता जागता उदाहरण है” महावीर कमलध्वज अध्यक्ष जैसवाल जैन समाज कोटा की कलम से

कईं बार कुछ खास दिन आपके स्मृति पटल पर ऐसे अंकित होते हैं जैसे किसी शिला पर कोई स्मृति लेख लिख दिया हो । कल का दिन सौभाग्यवश उन्हीं दिनों में से एक था कि हमे धर्म नगरी पिड़ावा के *रथ यात्रा महोत्सव* का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला ।
यह सब बया किया महावीर कमलध्वज अध्यक्ष जैसवाल जैन समाज कोटा ने उन्होंने कहा हमारे सहज निमंत्रण पर कोटा सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष *श्री विमल जी नांता* भी पिड़ावा हमारे साथ पधारे एवं यह भव्य आयोजन अपनी आंखों से देखा तो देखते ही रह गए।

उन्ही के शब्दों की अभिव्यक्ति आपसे साँझा कर रहा हु पूरे गाँव को दुल्हन की तरह सजाया गया। जो कि आजकल सहज देखा नहीं जाता। साथ ही इतने भव्य व अलौकिक मंदिर जी के दर्शन एवम पूज्य मुनि श्री का गौशाला के प्रति प्रेरक उपदेश सुनकर कर मन गदगद हो गया*। *

 

 

 

 

सांवलिया पारस नाथ मंदिर जी की छटा देखने लायक है।

इतने व्यस्ततम दौर में सभी युवाओं का जोश और शानदार team work देखते ही बनता है। एक सबसे ज़्यादा खास बात जो मुझे लगी वो है भोजन की व्यवस्था, पूरा गाँव ,सारे मेहमान एवम मेजबान महंगे से महंगे परिधान में बिना कुछ भी बिछाए ज़मीन पर ही बैठने में हिचकते नहीं। और क्यों न हो तीन लोक के नाथ के सामने बैठने में आसन की क्या आवश्यकता? यह बात त्रिलोकीनाथ प्रभु के प्रति निष्ठा, सामाजिक सदभाव व एकता का जीता जागता उदाहरण है”

 

निश्चित ही इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री अनिल जी चेलावत का कुशल नेतृत्व और अनिल जी उपहार का उत्कृष्ट मंच संचालन देखने को मिला और इसका हिस्सा बनकर जो सुख और आनन्द महसूस हुआ उसे शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है।
आप सभी पिड़ावा वासियों से स्नेह, प्रेम और जो आत्मीयता मिली उसके लिए हृदय से आभार,प्रेषित किया बधाई एवं शुभकामनाए भी दी।

 

संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *